सात नवंबर को पतलोट में होंगे छात्र संघ चुनाव
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक के पतलोट में राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार से नामांकन पत्रों की ब्रिकी शुरू हो गई है। सात नवंबर को मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद में एक, छात्र उपाध्यक्ष एक, सचिव एक, संयुक्त सचिव एक, कोषाध्यक्ष में एक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में दो और सांस्कृतिक सचिव में एक पदों के लिए नामांकन पत्रों की ब्रिकी की गई। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका। महाविद्यालय में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी ।शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की कार्यवाही की जायेगी ।छह तारीख़ को आम सभा की जाएगी और 7 तारीख़ की सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन तीन बजे बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा । चुनाव को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. जीएस यादव, निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवेंद्र लाल शामिल हैं।