भीमताल : श्री देवगुरु नागरिक पुस्तकालय में आज विशेष पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुस्तकालय से जुड़े छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जुलाई माह में सुलेख प्रतियोगिता और अगस्त माह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को स्टेशनरी किट देकर पुरस्कृत किया गया।
सड़क किनारे और जलस्रोतों के पास पौधारोपण करने वाले छात्रों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुस्तकालय प्रभारी डॉ. हेमन्त कुमार जोशी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुरस्कार से बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसे व्यसनों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।पुरस्कार पाने वाले प्रमुख छात्रों में सन्दीप, हर्षित, सुनील, श्वेता, गौरव, और पंकज पोखरिया शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।