भीमताल (नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग की ओर से भीमताल की सडकों पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों पर पेंचवर्क का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से मल्लीताल बाजार, तिकोनिया, डांठ, नौकुचियाताल मार्ग में पेंचवर्क से गड्ढों को भरा गया। सड़क पर पेंचवर्क होने से वाहन चालकों, सैलानियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहायक अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि सड़क के गड्ढों पर गुणवत्ता के साथ पेंचवर्क किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।