भीमताल : पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पखवाड़े के अवसर पर भवाली नगरपालिका भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरमन माइनर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्रों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किए।वाद-विवाद प्रतियोगिता में बृजेश बृजवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉली पलड़िया ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। निबंध प्रतियोगिता में यामिनी आर्य और खुशबू पलड़िया ने प्रसंशा पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
छात्रों ने इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के कॉर्डिनेटर दिगंबर खनेडा और संस्थान के समस्त शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मुक्ता ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।
कार्यक्रम में डॉ. बीना चौधरी, डॉ. हेमा मेहरा, डॉ. विनीता राय, नेत्र प्रसाद गौतम, गणेश चंद्र, शीतल सिंह मौर्य, आर. एस. खाती, डॉ. मंजू नेगी, नितिन भगवाल, डॉ. शतीश चंद्र, डॉ. पूनम मेहरा, रामकृष्ण आर्या, राहुल कुमार, मुकेश आर्या, शालिनी भारती, दीपा, भुवन पलाडिया और तनुजा आदि उपस्थित रहे।