वैदर स्टेशनों की जांच के साथ होगी कार्यवाही

Social Reporting

भीमताल में विधायक ने बीमा कंपनी के साथ की बैठक


भीमताल । विकास भवन परिसर में शनिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीडीओ और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ किसानों की फसलों का बीमा क्लेम नहीं दिए जाने को लेकर बैठक की। विधायक ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए भीमताल विधानसभा क्षेत्र में किसानों को एक सामान बीमा दिलाने को कहा। साथ ही बीमा का क्लेम पूरा क्यों नहीं मिला इसको लेकर एक कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में पहुंचे किसानों ने बीमा कंपनी के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि विभाग की ओर से जो वैदर स्टेशन लगाए गए हैं उनकी रेंज सही नहीं होने से नुकसान का डाटा सही नहीं गया है। इससे किसानों को बीमा कंपनी ने क्लेम सही नहीं दिया है। किसानों ने बीमा कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के साथ भविष्य में बीमा नहीं कराने की बात कहीं। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नैनीताल जिले में 32 करोड़ का क्लेम दिया गया है इसमें 26 करोड़ किसानों के खातों में डाल दिया है और शेष 6 करोड़ भी डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 19 हजार किसानों ने बीमा कराया था इसमें 1739 के करीब किसानों को क्लेम देना है। साथ ही कहा कि वैदर स्टेशन की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जिससे किसानों की समस्या को दूर कर स्थिति साफ हो सके। विधायक ने कहा अगर किसानों को पूरा क्लेम नहीं दिया जाएगा तो सरकार बीमा कंपनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बीमा कंपनियों से किसानों को जल्द क्लेम देने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, योगेश तिवारी, अनिल चनौतिया, गोपाल कृष्ण भट्ट, सुनीता पांडे, कमल जोशी, पुष्कर मेहरा, शरद पांडे, पंकज उप्रेती, कमलेश बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *