जमरानी बांध से हल हो जाएगी पानी की समस्या : कैड़ा

Social Reporting

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल में प्रेस वार्ता कर जमरानी बांध परियोजना किस विकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विधायक कैड़ा ने कहा जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना बनाने की मांग वर्षो से की जा रही थी जिस पर मुख्यमंत्री और सांसद ने परियोजना की स्वीकृति दी। कहा परियोजना में प्रभावित परिवारों को प्रतिकार पुनर्वास और पुनः स्थापना सहायता वितरण कर दी गई है। कहां की परियोजना से प्रभावित 1267 लोगों को चार अरब 79 करोड़ 84 लाख 18 हजार की नासिक वितरित की जानी है जिसके तहत मुख्यमंत्री के द्वारा 494 प्रभावितों को एक अरब 95 करोड़ 51 लाख 67000 की धनराशि उनके खातों में डाल दी गई है। प्रभावितों के लिए जनपद उधम सिंह नगर के प्रयाग फार्म स्थित ग्राम गडरिया बाग में 300.5 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग को निशुल्क का आवंटित की गई है। कहा जमरानी बांध परियोजना से प्राप्त 117 एम पानी से हल्द्वानी शहर की आने वाली आबादी को देखते हुए पेयजल योजना से आपूर्ति की जाएगी। साथी परियोजना के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *