वेतन के लिए जलसंस्थान कर्मी करेंगे कार्यबहिष्कार

पत्रकारिता राजनीति

आठ नवंबर से कार्यबहिष्कार और धरना देंगे कर्मचारी

भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ भीमताल के कर्मचारियों ने तीन माह का वेतन और बड़ा हुआ वेतन नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 7 नवंबर तक वेतन न देने पर 8 नवंबर से कार्यबहिष्कार और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्चा और बच्चों की फीस भरना मुश्किल हो गया है। जलसंस्थान के उच्च अधिकारियों से वेतन का भुगतान करने की मांग करने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई है। शाखा अध्यक्ष कमल कनौजिया ने कहा कि 7 नवंबर तक वेतन नहीं दिया गया तो 8 नवंबर से कार्यबहिष्कार और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *