भीमताल : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र की उभरती हुई प्राइवेट यूनिवर्सिटी माइंड पॉवर यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को अपने पहले सत्र की शुरुआत की। विश्वविद्यालय ने अपने नवागंतुक विद्यार्थियों का कुमाऊनी परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चांसलर योगेश कुमार ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को न्यूनतम फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जो छात्र प्रतिभावान हैं, उन्हें 10 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।” उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय का पूरा स्टाफ हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
उद्घाटन समारोह में वाइस चांसलर डॉ. श्वेता भोसले ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें ग्रुप डायरेक्टर जगदीश प्रसाद (पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड सरकार), डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशन के डी सिंह, डायरेक्टर ऑफ वोकेशनल स्किल्स एंड डेवलपमेंट उदय प्रताप सिंह, और उत्तर प्रदेश कैंपस के सेंटर हेड सुरेश यादव शामिल थे।
ओरिएंटेशन समारोह का संचालन कुमारी वत्सला और वर्षा शर्मा द्वारा किया गया