एंबुलेंस खाई में गिरी मरीज समेत तीन बाल-बाल बचे

Social Reporting

पदमपुरी के पास खाई में गिरी एंबुलेंस

भीमताल। धानाचूली-पदमपुरी मोटर मार्ग में रविवार की देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक मदन सिंह, फार्मासिस्ट देवेश सिंह, कृष्ण चंद्र और मरीज धनी देवी बाल-बाल बच गई। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पदमपुरी सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने सभी को छुट्टी दे दी। लेकिन धनी देवी को उसके परिजन हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *