भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पस्या नदी में लमगड़ा-साचा के पास गांव को जोड़ने वाली पुल नहीं हो होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे स्कूल के बच्चों को स्कूल आने जाने में नदी पार करते समय खतरा बन रहता था। साथ ही बरसात के समय ग्रामीणों और बच्चों का आना जाना बंद हो जाता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से पस्या नदी के लमगड़ा के तोक साचा में पुल बनाने की मांग की थी। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों और क्षेत्र के बच्चो की परेशानियों को देखते हुए राज्य योजना से 30 मीटर स्पान स्टील गार्डन पैदल पुल के लिए 1 करोड 21 लाख स्वीकृत कराए हैं। विधायक कैड़ा ने लोनिवि विभाग के अधिकारियों को पुल के निर्माण कार्य के टैंडर प्रकिया पुर्ण करने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही कहा कि पुल निर्माण के बाद ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का समाधान नहीं करना पड़ेगा।