भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में स्थित ईको क्लब के छात्रों ने इस मानसून के दौरान 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे पार करते हुए उन्होंने 600 पौधे लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था।
ईको क्लब की प्रमुख डॉ० फरहा खान के नेतृत्व में इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक रिटायर्ड कर्नल अनिर नायर ने किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाएगी।”
इस अभियान में एनसीसी प्रमुख रजत बेलवाल और एनसीसी कैडेट्स दिव्यांशु, अमित, भावना, आशीष, दिव्या पांडेय, हिमांशु धामी, संदीप, सौरभ, मानसी परिहार आदि ने भाग लिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया और वृक्षों के महत्व पर भी चर्चा की।