भीमताल: विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का निरीक्षण किया। उन्होंने धानाचुली, देवस्थल, सुई, च्यूरीगाड़, पाटा और गुनियालेख आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने धानाचूली बैंड के पास क्षतिग्रस्त मोटरमार्ग दीवार का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि बबियाड से सिमलिया साननी मोटर मार्ग को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल किया गया है और पीडब्लूडी विभाग को शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये।