देवकाधूरा में 10 दिनों से बिजली गुल

Social Reporting

ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

भीमताल: ऊर्जा निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण भीमताल के ग्राम सभा मलुवाताल के तोक देवकाधूरा में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण बिना बिजली के जीवनयापन करने को मजबूर हैं, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
बिजली कटौती के कारण गांव में रात के समय जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। इसके अलावा, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बार-बार शिकायत की, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।

ग्रामीण हिमांशु दुम्का, अनिल दुम्का, केशव दत्त दुम्का और मनोज दुम्का का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली लाइन टूट गई थी, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है। एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि भारी बारिश के कारण बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो जंगलों के बीच से गुजरती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से नई बिजली लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, ताकि जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *