अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत 20 आवेदनों को मिली स्वीकृति

Social Reporting

भीमताल : विकास भवन सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना था।बैठक में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से चयन समिति द्वारा 20 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की परियोजना पर ऋण दिए जाने का प्रावधान है। इसमें योजना लागत का 25% अनुदान, 15% लाभार्थी अंश और 60% बैंक ऋण के रूप में प्रदान किया जाता है।
यह योजना अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी स्वरोजगार शुरू कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत आवेदनों पर शीघ्र ही बैंक ऋण प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे लाभार्थियों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *