भीमताल में कांग्रेसियों ने की बैठक
भीमताल । नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डांठ स्थित सांस्कृतिक मंच पर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सोमवार को हल्द्वानी में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से हल्द्वानी पहुंचने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से सोमवार की सुबह 9 बजे तिकोनिया चौराहे भीमताल से हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में जाने की बात कहीं गई। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चुनौतिया, गोपाल दत्त पलाडिया, आशा आर्य, राकेश बृजवासी, पीसी नौगाई, ललित मेहरा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, कुमुद बृजवासी, खुशीराम, रमा लाल, सरिता आर्या, जगदीश पांडे, आमिर बेग मौजूद रहे।