पांडेगांव के देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन

Social Reporting

भीमताल : नवरात्रि के पावन अवसर पर भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पांडेगांव स्थित देवी मंदिर में रविवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पाठ के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें गायक रमेश पलड़िया द्वारा माता के सुंदर भजनों ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय कर दिया।इस आयोजन के भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में हर साल इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरेंद्र रावत, कृष्णा पोखरिया, महेंद्र पोखरिया, प्रदीप कर्नाटक और विनोद पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *