भीमताल : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल द्वारा जारी मौसम अपडेट के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में मौसम सामान्य बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए हैं, जबकि मार्गों की स्थिति सामान्य है।
तहसीलवार मौसम स्थिति में नैनीताल – बादल छाए, धारी – बादल छाए, हल्द्वानी – हल्के बादल, कैंचीधाम – हल्के बादल, बेतालघाट – हल्के बादल
,खनस्यू – बादल छाए,रामनगर – हल्के बादल, कालाढूंगी – हल्के बादल व लालकुआं में हल्के बादल छाये रहे ।
जिले में आपदा से संबंधित कोई असामान्य स्थिति नहीं पाई गई है। सभी मार्ग संचालित एवं सुरक्षित हैं।