एसडीएम को बेची मंहगी रेट में शराब अब होगी कार्रवाई

भीमताल में एसडीएम ने की कार्रवाई

भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलीक को भीमताल के गोरखपुर चौराहे पर स्थित एक अंग्रेजी शराब संचालक की ओर से ओवर रेट में शराब बेचना भारी पड़ गया। ग्राहक बनकर पहुंचे एसडीएम नवाजिश खलीक को दुकान संचालक ने तय रेट से अधिक रेट में शराब बेच दी। शराब महंगे रेट में बेचने की वजह पूछने पर संचालक एसडीएम से तड़ में बात करने लगा। एसडीएम ने बताया कि वह नैनीताल एसडीएम है तो संचालक की बोलती बंद हो गई। एसडीएम ने बताया कि संचालक की शिकायत मिली थी की वह ओवर रेट में शराब बेच रहा है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान ओवर रेट में शराब और स्टॉक पंजीका भी सही नहीं पाई गई। एसडीएम ने कहा कि संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *