दोपहर धरना प्रदर्शन करने बाद एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण

भीमताल : ब्लॉक भीमताल की ग्राम सभा हैडियागांव के तोक घिंगरानी में बुधवार को ग्रामीणों ने पिछली आपदा से क्षेत्र में हुए नुकसान को सही नहीं करने पर धरना प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाते सुरक्षा दीवार नहीं बनाने पर नारेबाजी की। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलीक मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। उन्होंने क्षेत्र को आपदा घोषित करने के निर्देश पटवारी को दिए। साथ ही जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ सचिव करन दनाई, पूर्व बीडीसी सदस्य दीपक चौनाल, पूरन चौनाल, आशा चौनाल, गिरीश चौनाल, गिरीश चंद्र, प्रदीप कुमार, हेमा आर्य, विपिन जंतवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *