कला उत्सव प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने मारी बाजी

Social Reporting

खनस्यूं में कला उत्सव प्रतियोगिता संपन्न

भीमताल । खनस्यूं स्थित खंड कार्यालय में शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी ने किया। प्रतियोगिता में संगीत गायन में पश्यां प्रथम, भीड़ापानी द्वितीय, पतलोट तृतीय स्थान, संगीत नृत्य में खनस्यूं प्रथम, पश्यां द्वितीय, नाई ने तृतीय स्थान हासिल किया। दृश्य कला में गरगड़ी प्रथम, पतलोट द्वितीय, ढोलीगांव तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही नाटक प्रतियोगिता में खनस्यूं प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीईओ सुलोहिता नेगी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा को बल मिलता है। कार्यक्रम में प्रतियोगिता समन्वयक पुष्पा गैड़ा, पंकज नगदली, कुलदीप सिंह, राजेश पोखरिया, शेर सिंह, सूर्यदेव सिंह, रेनुका सोनकर, मीना जोशी, गंगासागर, मनोज पांडे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *