2721 वृद्धावस्था पेंशनरों की पेंशन अधर में लटकी
भीमताल । समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को विकास भवन सभागार भीमताल में राष्ट्रीय समस्त पेंशन योजना को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने कहा कि ऐसे लाभार्थी जिनके बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं हो पाई है और उनके बैंक खातों में शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराने के लिए जनपद के समस्त बैंकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
दीपांकर घिल्डियाल अवगत कराया गया कि जनपद में वृद्धावस्था पेंशन में 21 बैंकों के लगभग 2721 लाभार्थियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं होना पाया गया है। जिनकी आधार सीडिंग कराया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधार सीडिंग नहीं होने पर ऐसे पेंशनर्स की पेंशन भविष्य में स्वत ही बंद हो जाएगी। बैठक में बैंकों को निर्देश दिए गए कि लाभार्थियों से दूरभाष पर संपर्क करते हुए आधार सीडिंग का काम 19 अक्टूबर तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय। साथ ही जिन लाभार्थियों से सम्पर्क नहीं हो पाएगा उनको पत्राचार के माध्यम से भी आधार सीडिंग कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।