हिंदू समाज को संगठित होकर राष्ट्र हित में करना होगा काम

Social Reporting

खनस्यूं में विजय दशमी उत्सव आयोजित

भीमताल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओखलकांडा ईकाई की ओर से खनस्यूं में रविवार को विजय दशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला प्रचारक राहुल, खंड संघचालक महेश और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू बर्गली ने किया। मुख्य वक्ता राहुल ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को संगठित होकर राष्ट्र हित में काम करते हुए एक साथ होकर हिंदू धर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि तभी हिंदू समाज सुरक्षित हो पाएगा। उन्होंने हिंदू समाज की विशेषता को लेकर विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में 109 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। संचालन खंड कार्यवाह हेम सुयाल ने किया। बैठक में विद्या भारती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *