भागीरथी फाउंडेशन ने की दिव्यांग छात्रा की मदद
भीमताल। भीमताल की भागीरथी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को हरमन माइनर डिग्री कॉलेज की दिव्यांग छात्रा महिमा आर्या की आर्थिक समस्या को देखते हुए फीस के लिए 23740 रुपये की मदद की। फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि भीमताल की नीमा आर्य ने फाउंडेशन से संपर्क करते हुए बताया कि उनकी बेटी महिमा आर्या एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग है। महिमा का एडमिशन हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में हुआ है। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रा की फीस के लिए 23740 रुपये कॉलेज में दिए हैं। इस मदद के लिए महिमा के परिवार ने फाउंडेशन का आभार जताया है। इस दौरान कॉलेज प्राचार्या डॉ. मुक्ता, भास्कर भगवाल, विनीत जोशी, आशु पाठक, रवि कुमार शामिल रहे।