भीमताल : केंद्रीय विद्यालय भीमताल में मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वाधान में स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रेशर कुकर के विषय पर मानक लेखन (स्टैंडर्ड राइटिंग) करने का अवसर दिया गया।प्रतियोगिता में चेतना भक्त, ललित कुमार और वेदांत मठपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर छवि, रिद्धि पंत और निशिता रहीं, जबकि स्नेहा भारती, वैशाली कपिल और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानक लेखन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें तकनीकी विषयों पर अपनी लेखन क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका देना था। इस आयोजन ने छात्रों में गहन चिंतन और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
