जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों की दी जानकारी

Social Reporting

पदमपुरी सीएचसी में स्काउट्स प्रशिक्षण

भीमताल । धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के स्काउट्स के द्वारा राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी में एंबुलेंस, फर्स्ट एड, सीपीआर क प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। टीम प्रभारी और स्काउट्स मास्टर गौरी शंकर काण्डपाल के नेतृत्व में विद्यालय के सीनियर स्काउट और जूनियर स्काउट का एक दल को स्काउटिंग से जुड़े हुए विभिन्न प्रशिक्षण दिया। तकनीकी विशेषज्ञ तुलसी और पुनीत ने एंबुलेंस में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के गैजेट्स, जीवन रक्षक दवाइयों एवं उपकरणों की जानकारी दी। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर प्रियंका और अनिल पंत ने बच्चों को डेमोंसट्रेशन भी करवाया। नर्सिंग ऑफिसर भरत ने बच्चों को आग से जलने, सांप के काटने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर दिए जाने वाले फर्स्ट एड उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान डॉक्टर संजय जनोटी, स्काउट्स विंग के पंकज कुमार, हिमांशु शर्मा, सुमित कुमार, ललित मोहन, अर्जुन कुमार, भास्कर कुमार, कृष्णा, कौशिक पनेरु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *