अर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने की बैठक
भीमताल । ग्राम पंचायत अलचौना में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों और किसानों को बहुत जल्द निजात मिलेगी। जंगली जानवरों से रात के समय अंधेरे को दूर करने के लिए अर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड सीएसआर की धनराशि से सोलर लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को अधिकारियों ने अलचौना में ग्रामीणों के साथ बैठक की। एवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि वह अलचौना क्षेत्र में जंगली जानवरों से बचाव के लिए सीएसआर का फंड जारी करेगा। ताकि उस फंड से गांव में सोलर लाइट लगाई जा सके। इसको लेकर सर्वे किया गया है। प्रधान पूरन भट्ट और जिपं सदस्य अनिल चनौतिया ने अधिकारियों को बताया कि अलचौना क्षेत्र में जंगली जानवरों का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बाघ ने एक युवती को भी मौत के घाट उतारा था। उन्होंने आधिकारियों से जल्द सोलर लाइट लगाने की मांग की है। जिसहे ग्रामीणों और किसानों की समस्या हल हो सके। सीडीओ आशोक कुमार पांडे ने कहा कि एवीएनएल की मदद से अलचौना गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी। सीडीओ ने कहा कि सोलर लाइट लगने से वन्य जीवों से सुरक्षा होने के साथ लोगों को रात के समय अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान कमल मेहरा शामिल रहे।