स्कूली बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दम

Social Reporting

भीमताल। संकुल पिनरों का खेल महाकुंभ सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज बानना में अंडर 14 ओर 17 आयु के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 की 60 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, भविष्य द्वितीय, गौरव, बालिका वर्ग में भूमिका प्रथम, खुशी द्वितीय, गीतांजलि तृतीय, 600 मीटर दौड़ में भास्करानंद प्रथम, नीरज द्वितीय और भविष्य तृतीय, बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम, गीतांजलि द्वितीय और चंद्रा तृतीय, ऊंची कूद में नीरज प्रथम, राहुल द्वितीय और दीक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम, हर्षिता द्वितीय, दीक्षा तृतीय, अंडर 17 प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम, दीपक द्वितीय, दीपक कोटलिया तृतीय, बालिका वर्ग में गुंजन प्रथम, बबिता द्वितीय, ललिता तृतीय स्थान पर रही। व्यायाम प्रशिक्षण कृष्ण चंद्र ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान एमसी जोशी, कृष्ण चंद्र दीपक नौगांई, दिनेश पांडे, नीरज सती गोविंद बल्लभ पंत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *