जिला योजना के निर्माण कार्यों की होगी जांच

Social Reporting

कमलताल और हैडियागांव में अधिकारियों ने की जांच

भीमताल । जिला योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में विभिन्न विभागों की ओर से किए गए निर्माण कार्यों की जांच बुधवार से शुरू कर दी गई है। जिला योजना समिति के उपसचिव डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बुधवार को नौकुचियाताल के कमलताल में जिला योजना से दीवार और रेलिगों की मरम्मत कार्य के साथ हैडियागांव में भूकटाव निरोधक योजना से किए कामों की जांच की है। नेगी ने कहा कि जांच गुणवत्ता को लेकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अनियमितता मिलेगी तो उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी निर्माण कार्यों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *