भीमताल विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Social Reporting

बरसात के दौरान अलर्ट मोड पर रहें सभी विभाग

भीमताल: विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिले के अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा से मोटर मार्गों पर मलवा गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे कई रास्ते बंद हो रहे हैं और ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में कई गांव बिजली, पानी और संचार की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर नेटवर्क नहीं आ रहा है। विधायक ने कहा कि कुछ गांवों में मकानों के पास भूस्खलन हो रहा है, जिससे मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपदा के समय हमेशा अपना फोन चालू रखें ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को भी आदेश दिया कि 24 घंटे मोटर मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैयार रखें और बंद रास्तों को जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *