भीमताल। हरमन माइनर स्कूल में गुरुवार को संस्कृत सप्ताह के दौरान संस्कृत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में संस्कृत भाषा के संवर्धन और महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संस्कृत के विविध स्त्रोत और गीत प्रस्तुत किए। परिधि नैनवाल ने महिषासुर स्त्रोत, सिद्धार्थ ने शिव तांडव स्त्रोत, सुमेधा ने दुर्गा सप्तशती, और अनंत सिंह ने लालन गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भी एक समूह गीत प्रस्तुत कर संस्कृत भाषा की महत्ता को रेखांकित किया।
प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने सभी को संस्कृत दिवस की बधाई दी और संस्कृत भाषा के प्रति भावनात्मक लगाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर सुनीता अरोड़ा, विपिन उप्रेती, कमल पाठक, आशुतोष, जया नेगी, प्रज्ञा द्विवेदी, मुकेश बेलवाल, अमित जोशी, और इंदु भक्त सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।