शराब पीकर वाहन चलाने पर भीमताल पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

Social Reporting

भीमताल : जनपद में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में भीमताल पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और हंगामा मचाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की कारें भी सीज कर ली हैं। भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को गोरखपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान विनय सिंह मेहरा (37), निवासी भुजियाघाट और पवन कुमार दुम्का, निवासी खैरोला पांडे, भीमताल
को शराब के नशे में चलाते हुए पाया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को सीज कर दिया। पुलिस टीम में रविन्द्र सिंह राणा, हुकुम सिंह, दीप कुमार,जीवन कुमार, ललित आगरी,वारिस अली और आशीष पडियार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *