गोरखपुर में सड़क निर्माण कार्य के चलते उड़ रही धूल
भीमताल। नगर पालिका भीमताल क्षेत्र के गोरखपुर चौराहे से ऊपर सड़क निर्माण के दौरान उड़ती धूल से लोग बेहद परेशान हैं। सड़क की धूल से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही स्थानीय लोगों के घरों, दुकानों में धूल ही धूल आ रही हैं। निवर्तमान सभासद सुनीता पांडेय ने लोनिवि के अधिकारियों से गोरखपुर क्षेत्र सड़क के निर्माण के दौरान टैंकर से पानी का छिड़काव करने की मांग की है। ताकि लोगों को धूल का सामना न करना पड़े। सुनीता ने बताया कि धूल के कारण व्यापारी दुकान नहीं खोल पा रहे और स्थानीय लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। साथ ही बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत और बुजर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग से सड़क किनारे पड़े हुए रोड़े भी हटाने की भी मांग की है।