भीमताल में बोर्ड परीक्षा की टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित
भीमताल । बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं कार्यक्रम में शुक्रवार को भीमताल डायट में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की टॉपर छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। सीडीओ ने छात्राओं से जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को मजबूत बनाऐ रखने को कहा। साथ ही कहा कि सीडीओ ने कहा कि आज के समय में आदर्श शिक्षकों की आवश्यकता है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. आरती जैन ने छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला उद्योग केंद्र के संजय भारती ने छात्राओं को टोकरी उद्योग, मौनपालन, मशरूम पालन, मोमबत्ती निर्माण के साथ अन्य उद्योगों से स्वरोजगार को लेकर जानकारी दी। बाल विकास अधिकारी नीता दीक्षित ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी और वन स्टॉप सेंटर की डॉ ममता सांगुड़ी ने छात्राओं की सुरक्षा के साथ हेल्पलाइन नंबर को लेकर अवगत कराया। कार्यक्रम में प्राचार्य ललित प्रसाद तिवारी, तनुजा जोशी, डॉ विमल किशोर, राजेश जोशी, डॉ ज्योतिमर्य मिश्र, डॉ संजय गुरुरानी, मनोज चौधरी शामिल रहे।