भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज रोशिल में गुरुवार को विज्ञान संगोष्ठी में स्कूली बच्चों की ओर से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विज्ञापन प्रदर्शनी, चार्ट, मॉडल और क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विज्ञान संगोष्ठी के वरिष्ठ वर्ग में निर्मला पांडे प्रथम, ज्योति कार्की द्वितीय और रेनू रावत तृतीय, कनिष्ठ वर्ग में आदित्य, दिव्यांशु प्रथम, सौरभ भनवाल द्वितीय और लक्षिता संभल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही मॉडल प्रदर्शनी में मोहित बेलवाल और अन्य साथियों का ऊर्जा के वैकल्पिक श्रोत के लिए चयन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, समग्र शिक्षा प्रभारी डॉ कन्नू जोशी, डॉ सुरेश राय, प्रेम कांडपाल, नित्यमंद कांडपाल, प्रताप कुल्याल शामिल रहे।