भीमताल में आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता
भीमताल। मल्लीताल स्थित मिनी स्टेडियम में बीएसए की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजक बीएसए अध्यक्ष सचिन बेलवाल ने बताया कि सोमवार को फाइनल मुकाबला बीयूएफसी बिठौरिया हल्द्वानी ने जीता। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। बेलवाल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्येश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलकूद की ओर आगे लाना था। मुख्य अतिथि लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस नेगी, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी और निर्वतमान सभासद सुनीता पांडे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में भूपेंद्र कनौजिया, धीरज जोशी, प्रतीक बिष्ट शामिल रहे।