भीमताल। ग्राम पंचायत पिनरों संकुल के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता भौर्सा विद्यालय के मैदान में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित की जाएगी। संकुल प्रभारी मनोज पलड़िया ने बताया कि शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता और शनिवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की समन्वय समिति बनाई गई है। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन आवेदन भरकर लाना होगा।