लोक सभा चुनाव 2024 के लिए जागरूकता कार्यक्रम में बीएलओ और कर्मियों का सम्मान

Social Reporting

भीमताल : आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आम जनता को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के कर्मठ कर्मियों को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में
सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में नैनीताल जिले के सभी ब्लॉकों से 1010 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं अन्य कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनका उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किया गया। जो बीएलओ किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, उन्हें उनके प्रमाण पत्र और सम्मान पत्र बाद में भेजे गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) के अर्बन और रूरल क्षेत्रों से चयनित कर्मिकों को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही, निर्वाचन के दौरान ब्लॉक समन्वयक की भूमिका निभाने वाले खंड शिक्षा अधिकारी को भी विशेष रूप से सराहा गया।
शिक्षा विभाग के सहयोग से प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेजों के उन विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिन्होंने निर्वाचन जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा, स्वीप समन्वयक सुरेश अधिकारी, राकेश लाल वर्मा, गोविंद सिंह मर्तोलिया और मीनाक्षी कीर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *