50 और 100 मीटर दौड़ में आयुष सिंह और हिना अंसारी आए अव्वल

Social Reporting

भीमताल। मिनी स्टेडियम मल्लीताल और बीआरसी मेहरा गांव में शुक्रवार को प्राथमिक और सब जूनियर वर्ग में खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा और खंड शिक्षा अधिकारी कौना चौहान ने ध्वजारोहण कर किया। खेल समन्वयक पूरन सिंह नयाल ने बताया प्राथमिक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में भीमताल के आयुष सिंह प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में हल्द्वानी के करन सिंह और बालिकाओं में कोटा बाग की पूजा रस्तोगी प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रामगढ़ के नवल और बेतालघाट की तनुजा प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में भीमताल के आयुष प्रथम, करन द्वितीय स्थान पर रहे। पूरन नयाल ने बताया स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 15 से 18 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक महेश कपिल, मदन खिमाल, मदन बर्तवाल, देवेंद्र मेलकानी, सुभाष थुवाल, हेमंत रौतेला, बंसीधर कांडपाल, इंदर नयाल, मीरा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *