बडौन में छात्रों ने निकाली कृमि मुक्ति व स्वच्छता जन जागरूकता रैली

Social Reporting

भीमताल : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बडौन के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को कृमि संक्रमण के खतरे और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
रैली को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने “स्वच्छ मन, स्वच्छ तन, कृमि का हो देश से गमन” जैसे नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा, “पेट में कृमि की समस्या आम समझी जाती है, लेकिन इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह कुपोषण, आंतों की रुकावट और एलर्जी जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल दवा अवश्य खिलाएं, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके।
कार्यक्रम में एमडीएम प्रभारी उमा जोशी, कार्यालय सहायक रघुबर सिंह चुलगाई, और विद्यालय के अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *