भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा कई वर्षों से श्रमिकों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही थीं, लेकिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी पूर्व में किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं दी। केवल तराई भाबर के लोगों को ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिलता रहा।उन्होंने कहा कि 2017 के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, और भीमताल ब्लॉक के गांव-गांव में श्रम विभाग के कैम्प लगाकर जनता को इन योजनाओं की जानकारी और श्रमिकों को लाभ दिया । ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने बताया कि हाल ही में खनश्यू में लगाए गए श्रम विभाग के कैम्प से सैकड़ों लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। उन्होंने कहा इस पहल से श्रमिकों को न केवल आर्थिक सहायता मिली है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हुई है।