भीमताल : ओखलकांडा की ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 113वें संस्करण को बूथ संख्या 148, रोशिल में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सुना।
इस मौके पर कमलेश कैड़ा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमें सदैव राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ अपनी भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उनके उद्बोधन से हमें एक नई ऊर्जा मिलती है जो हमें समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनमें से कई ने अपने विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ‘मन की बात’ न केवल उन्हें प्रेरित करती है, बल्कि देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी जागरूक करती है।