नौकुचियाताल में पंत जयंती के लिए बैठक आयोजित
भीमताल। नौकुचियाताल में रविवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 137वें जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया और संयोजक विनोद कर्नाटक ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत जयंती को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक आयोजित की। पंत जयंती में रामलीला मैदान में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पूरन चंद्र भट्ट, कार्तिक कर्नाटक, रमेश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र बेलवाल, हरीश भट्ट, गिरीश चंद्र दनाई, जमुनादत्त पलड़िया, रविंद्र कर्नाटक, भुवन भट्ट, मंजू पलड़िया शामिल रहे।