हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस सप्ताह का समापन समारोह संपन्न

Social Reporting

भीमताल: हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस सप्ताह का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा निदेशिका देबारोती बोस ने सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में, संस्थान की प्राचार्या ने कहा, “भारतीय परंपरा में गुरुओं का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है, और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है।”
कार्यक्रम का संचालन अंकित उपाध्याय, इफरा खान, जाग्रति, यामिनी आर्या, मयंक, अलका भगत, गौरव और अंजलि जोशी ने किया।
समारोह में बीना नेगी चौधरी, नेत्र प्रसाद गौतम, गणेश चंद्रा, डॉ. हेमा मेहरा, डॉ. विनीता राय और अन्य सम्मानित शिक्षक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *