भीमताल । जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को भीमताल के विकास भवन एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव कार्य के लिए मॉकड्रिल का अभ्यास कराया। विभिन्न विभागों को किसी भी तरह की आपदा जैसे आग लगने, भूकंप और मूसलाधार बारिश की दुघर्टनाओं से लोगों की जान बचाने को लेकर अभ्यास दिया। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल से लोगों को आपदा से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इस तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं।