भीमताल : राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज दौलतपुर के अभिभावक संघ ने गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में तैनात जीव विज्ञान के प्रवक्ता का स्थानांतरण करने की मांग की। अभिभावक संघ के सदस्य और प्रधान पति नीरज रैकवाल ने जानकारी दी कि उक्त प्रवक्ता को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। रैकवाल ने बताया कि पहले भी प्रवक्ता की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध किया गया था, जिसके बाद विभाग ने उन्हें विद्यालय से हटाया था। हालांकि, हाल ही में उसी शिक्षक को दोबारा उसी विद्यालय में तैनात कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में फिर से आक्रोश बढ़ गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया गया तो विद्यालय में ताला बंदी की जाएगी। अभिभावक संघ के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बीडीसी धर्मेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, और जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे।