आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगी कांग्रेस

Social Reporting राजनीति

भीमताल। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के रविवार को भीमताल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल भी शामिल रहे। मल्लीताल स्थित एक रेस्टोरेंट में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सक्रिय होने को कहा। इसके बाद वह हल्द्वानी को लौट गए। इस दौरान
नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन चंद्र सनवाल, राकेश बृजवासी, राजेश थापा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, गगन कुमार, शुभम नैनवाल, कुमुद बृजवासी शांति देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *