महिला समूहों की राखियों की बढ़ रही मांग
भीमताल : मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से रक्षाबंधन पर्व में भाईयों के लिए राखियां बनाई जा रही है। महिला समूहों की ओर से तैयार राखियों की बाजार में मांग बढ़ने के साथ महिलाओं की अतिरिक्त आय भी बढ़ रही है। जिले के भीमताल में शक्ति स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वयं सहायता समूह, भिटोली स्वयं सहायता समूह गौरी एसएचजी की ओर से रेशम, लकड़ी और मिट्टी की राखियां तैयार की जा रही है। हल्द्वानी की वैष्णवी स्वयं सहायता समूह, अन्नपूर्णा स्वयं सहा समूह, उजाला एसएचजी, महिला शक्ति एसएचजी, धनमाता एसएचजी द्वारा ऊन, रेशम, ऐपण और लकड़ियों की राखियां बनाई गई है। साथ ही कोटाबाग से गणेश एसएचजी, पूजा एसएचजी, रामगढ़ से शक्ति एसएचजी और रामनगर से महिला उत्थान एचएसजी और एकता समूह की ओर से विविध प्रकार की राखियां तैयार कर अपनी आजीविका मजबूत की जा रही है। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की राखियों को स्टॉल आउटलेट और बाजार में विक्रय किया जा रहा है।