धानाचूली में बैठक कर जताई नाराजगी
भीमताल। धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लाक के किसानों को फसलों का बीमा नहीं दिए जाने से किसानों में बीमा कंपनी के लिए आक्रोश है। रविवार को धानाचूली में किसानों ने बैठक कर बीमा कंपनी के लिए नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बीमा कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने की बात कहीं। पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू ने बताया कि बीमा कंपनी ने किसानों की फसलों का बीमा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भीमताल, धारी, रामगढ़ ब्लाक के किसान बीमा नहीं मिलने से परेशान हैं। लेकिन बीमा कंपनी किसानों को फसलों का क्लेम नहीं दे पा रही है। पनेरू ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों को बीमा दिलाने की मांग की जाएगी। साथ ही बीमा नहीं दिए जाने पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि किसानों की बीमा संबंधित समस्या को हल करने के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से किसानों को बीमा दिलाने के लिए अनुरोध करेंगे जाएगा।