विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा के स्याली में नव निर्मित पुल का लोकार्पण

Social Reporting

भीमताल: ओखलकांडा ब्लॉक के गौला नदी पर स्याली के समीप नव निर्मित पुल का विधिवत लोकार्पण विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा किया गया। इस पुल की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, जो स्याली, रिखाकोट, बड़ाक, सुई, टाडा, चमोली और घिगरानी सहित अनेक गांवों को जोड़ता है।
ग्रामीणों को अब तक कई किलोमीटर की दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक पहुँचना पड़ता था, जबकि यह मार्ग उनके गांव से केवल 4 किलोमीटर दूर है। पुल न होने की वजह से विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्कूल जाने वाले बच्चों और स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों की इस मांग को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुल निर्माण के लिए 1.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई थी। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण किया गया, जिससे अब क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुचारू हो गया है।पुल के उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में रवि गोस्वामी, सुरेश बिष्ट, राम सिंह, जगत बोरा और मदन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *