भीमताल : नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत भीमताल पुलिस ने थानाध्यक्ष जगदीप नेगी के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार, पुत्र बालकृष्ण राम (उम्र 22 वर्ष) निवासी चम्पावत को 349 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और जिले में नशा तस्करी पर रोक लगाना है।पकड़ने वाली टीम में रविंद्र सिंह राणा ,जीवन कुमार ,रविशंकर पाठक मौजूद रहे ।